Jammu के प्राचीन मंदिर में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, देखें...
Sunday, Jun 07, 2026-03:15 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू के मढ़ ब्लॉक के देरी मोड़ में स्थित प्राचीन बुआ दाती मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चुरा ली है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर मंदिर में दाखिल होता है और बेहद शातिर तरीके से दानपात्र में से कुछ पैसे निकाल लेता है। चोर को किसी का कोई डर नहीं था और उसने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जम्मू में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कभी दुकान, कभी घर, कभी सरकारी स्कूल तो कभी मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
