Jammu में कभी भी बदल सकता है मौसम का मिजाज.... आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Saturday, Jun 20, 2026-04:16 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  बीते दिनों बारिश से मिली राहत के बाद जम्मू संभाग में शनिवार को मौसम फिर करवट ले चुका है। तेज धूप, हीटवेव और उमस की वजह से लोग एक बार फिर गर्मी से बेहाल हैं। सड़कों पर लोग पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं। राहत वाला मौसम जाते ही गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मतलब 20 से 22 जून तक कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, तेज बौछारें, गरज-चमक, ओले, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 20-22 जून ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश, तेज बौछार, ओले, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुल मिलाकर मौसम अनिश्चित है। अभी गर्मी है तो 1 घंटे बाद बारिश भी हो सकती है। इसलिए घर से निकलते समय छाता और पानी की बोतल साथ रखें।
 
मौसम विभाग की सलाह  

1. बागवानों को सलाह है कि फलों के पेड़ों पर स्प्रे सुबह-सुबह कर लें।  
2. आंधी-बारिश के समय कच्चे मकान, बिजली के खंभे, तार और पुराने पेड़ों से दूर रहें।  
3. तूफान-बिजली के दौरान डल झील में शिकारा और नाव चलाना बंद कर दें।  
4. अगले 3 दिन अलग-अलग जगहों पर ओले गिर सकते हैं और तेज बारिश से नाले-नदियों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा है।  
5. नालों और बरसाती नदियों के पास न जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News