मेंढर के स्कूलों की बदहाली: दावों की हकीकत या बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?

Monday, May 25, 2026-08:54 PM (IST)

मेंढर ( धनुज ) :  उपमंडल मेंढर के कई सरकारी स्कूल भवनों की बदहाल स्थिति छात्रों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को रोजाना अनेक कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार मेंढर क्षेत्र के कई राजनीतिक नेता विकास और तरक्की के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। स्कूलों की टूटी-फूटी इमारतें, क्षतिग्रस्त छतें, असुरक्षित कमरे और मूलभूत सुविधाओं की कमी क्षेत्र के विकास की वास्तविक तस्वीर पेश कर रही है।
अभिभावकों ने चिंता जताई कि बच्चों को असुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कई स्कूल भवनों की छतों से पानी टपकता है, जबकि कुछ इमारतें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवनों की मुरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि छात्रों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News