किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-I से दहशत में आतंकी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Tuesday, Feb 10, 2026-04:03 PM (IST)

किश्तवाड़ (पारुल दुबे): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके के घने जंगलों में 18 जनवरी से चल रहा संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान ऑपरेशन त्राशी-I अब भी जारी है। अभियान के दौरान बीते दिनों सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जिसके बाद इलाके में तलाशी और घेराबंदी और तेज कर दी गई है।

PunjabKesari

यह अभियान भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का मकसद जंगलों में छिपे बाकी आतंकियों को पूरी तरह समाप्त करना है।

सूत्रों के अनुसार, यह इलाका बेहद दुर्गम और घने जंगलों वाला है, जिससे ऑपरेशन में कई चुनौतियाँ आ रही हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। फिलहाल छत्रू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News