जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

4/11/2024 5:35:38 PM

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और पुलिस को संयुक्त ऑपरेशन दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर हथियारों सहित 3 आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लश्कर-ए-तैयबा के साथ लिंक जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकी पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए शहर में घूम रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खुलासे पर उनसे 3 हथगोले भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें :  बांदीपुरा में 2 मंजिला मकान को लगी भयानक आग, घर हुआ जलकर राख

जानकारी देते बारामूला पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को पुलिस और सुरक्षाबलों की खुफिया जानकारी देते थे और उनके लिए काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News