J&K में Mid-Day Meal को लेकर Teachers Forum नाराज, बोले - अपमान और परेशानी का कारण बनी योजना

Tuesday, Oct 13, 2026-04:33 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष जावेद अहमद भट ने मिड-डे मील योजना से जुड़े मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों के लिए अपमान और परेशानी का कारण बनती जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सरकार से अपील की कि मिड-डे मील योजना को आउटसोर्स किया जाए, ताकि शिक्षक अपने शैक्षणिक दायित्वों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकें।

जावेद अहमद भट ने माननीय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और माननीय शिक्षा मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए मिड-डे मील योजना से संबंधित लंबित देनदारियों को पूर्व प्रचलित प्रक्रिया (PFMS) के माध्यम से जारी करने की मांग भी उठाई।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके और स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रह सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News