जवान की राइफल से अचनाक चली गोली... मौके पर मची भगदड़

Friday, Sep 06, 2024-01:41 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : शुक्रवार सुबह पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भार-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव झलास में तैनात केंद्रीय औधोगिक सुरक्षाबल का जवान अपनी ही राइफल से दुर्घटनावश चली गोली का शिकार होकर घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार शुरू किया गया। 

ये भी पढ़ेंः  "2 विधानसभा सीटों" से चुनाव लड़ने को लेकर Omar Abdullah ने कही  ये बात

वहीं चिकित्सकों के अनुसार घायल को मामूली चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवान की पहचान मनीष कुमार पुत्र राजकरण निवासी हरियाणा के रूप में की गई है। उक्त जवान चुनाव ड्यूटी पर इस समय पुंछ जिले के झलास क्षेत्र में तैनात है और शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी निभा रहा था, इसी बीच आचानक दुर्घटनावश चली गोली में जवान घायल हो गया और उसकी टांग में गोली लगी।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News