कश्मीर में कुत्तों का आतंक, मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

3/22/2024 3:43:39 PM

अनंतनाग: कश्मीर के अनंतनाग में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला। मृतका की पहचान अर्शिमा उम्र 8 साल के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें :  खुशखबरी! रेलवे विभाग ने दी बड़ी राहत, यात्रियों को इतने प्रतिशत देना होगा कम किराया

जानकारी के अनुसार अर्शिमा घर से किसी काम से गई थी तभी गांव में ही रास्ते में आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि आए दिन लावारिस कुत्तों द्वारा लोगों को नोचे जाने के मामले सामने आते ही रहते हैं। निवासियों की प्रशासन से मांग है कि इन आवारा कुत्तों के आतंक से उन्हें बचाया जाए।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News