जवानों को ले जा रही SOG की गाड़ी हादसे का शिकार, एक की मौत
Friday, Jul 17, 2026-12:27 PM (IST)
बडगाम(मीर आफताब): अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में बेली ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) का एक जवान मारा गया और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान तारिक अहमद निवासी हंजूरा के तौर पर और घायल की पहचान रियाज अहमद के तौर पर हुई है।
हादसे की जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि SOG के दोनों जवान एक सरकारी गाड़ी में जा रहे थे, तभी गाड़ी बेली ब्रिज के स्टील गर्डर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
