10–12 फुट बर्फ की चादर में ढका मुगल रोड, भारी मशीनों से बर्फ हटाने के काम जोरों पर

Tuesday, Feb 03, 2026-12:32 PM (IST)

पुंछ (धनुज) : पुंछ और राजौरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड पर बीआरओ की तरफ से बर्फ हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। जिसके चलते बीआरओ की बर्फ हटाने की मशीनें मुगल रोड पर मानसर मोड़ क्षेत्र में एवलांच प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच गई है।

PunjabKesari

जहां अब बीआरओ 79 आरसीसी को बर्फ हटाने के लिए स्नोपलो, स्नोकटर मशीनों के साथ ही पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों को काम पर लगाना पड़ रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में सड़क पर 10 से 12 फुट तक बर्फ जमा है। हालांकि मुगल रोड पिछले 3 सप्ताह से अधिक समय से यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। ऐसे में बीआरओ का प्रयास है कि मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जल्दी पूरा किया जाए और अगर आगे मोसम साफ रहा तो इस बार मुगल रोड पर जल्दी यातायात बहाल किया जाए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News