‘क्या मैं इसे French में समझाऊँ?’: बैकडोर नियुक्तियों के आरोपों पर CM उमर अब्दुल्ला का PDP पर तीखा पलटवार
Sunday, May 10, 2026-03:50 PM (IST)
गांदरबल (मीर आफताब) : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बैकडोर नियुक्तियों के मुद्दे पर PDP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आउटसोर्सिंग और बैकडोर भर्ती में बहुत बड़ा अंतर है,” लेकिन विपक्ष जानबूझकर दोनों मुद्दों को मिलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “क्या मैं इसे फ्रेंच में समझाऊँ?” उन्होंने आरोप लगाया कि PDP उर्दू भाषा के मुद्दे और नियुक्तियों से जुड़े विवाद को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों ही मामलों में वह पूरी तरह नाकाम रही है।
उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ़्ती के उस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के कोषाध्यक्ष से जुड़े एक मंत्री ने तबादलों में रिश्वत के आरोपों की जांच रुकवा दी।
उन्होंने कहा कि NC के कोषाध्यक्ष और सांसद शम्मी ओबेरॉय न तो केंद्र सरकार में मंत्री हैं और न ही जम्मू-कश्मीर सरकार में किसी मंत्री पद पर हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “झूठ बोलने से पहले अपना होमवर्क ठीक से कर लेना चाहिए।”
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। वहीं, PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
