Shopian में बदला मौसम का मिजाज, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश शुरू
Tuesday, Sep 01, 2026-02:32 PM (IST)
शोपियां(मीर आफताब): शोपियां जिले में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। आज ज़िले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई तो कुछ जगहों पर ज़ोरदार बारिश भी हुई। इस भारी बारिश से मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बारिश सेब की फसल के लिए फायदेमंद मानी जाती है। बागवानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से सेब के उत्पादन और फल की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहेगा, ताकि सेब की फसल को किसी भी नुकसान से बचाया जा सके और अच्छी पैदावार मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
