Kathua में सनसनीखेज वारदात, अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौ*त के घाट
Saturday, May 16, 2026-08:45 PM (IST)
लखनपुर ( लोकेश ) : कठुआ के बसंतपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें देर रात एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रूपलाल सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने घर की खिड़की से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
