Poonch में 13 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी, कुछ दिन पहले हुई थी लापता
Wednesday, Jun 03, 2026-08:19 PM (IST)
पुंछ( धनुज शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार दोपहर को ज़िले की मंडी तहसील के साथरा क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची की पहचान 12 वर्षीय इकरा फिरदौस पुत्री मुश्ताक अहमद निवासी अढ़ाई गांव के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची बीते 30 तारीख से घर से लापता थी जिसकी खोज हेतु पुलिस एवं बच्ची के परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी, वहीं बुधवार को किसी ने साथरा क्षेत्र में बच्ची के शव को देखा तो फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके फौरन बाद पुलिस का दस्ता तहसीलदार मंडी अशफाक हुस्सैन के साथ मौके पर पहुंचा ओर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
