Samba News: संदिग्ध वस्तु देख इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने लोगों को किया Alert!
Saturday, Mar 21, 2026-04:49 PM (IST)
सांबा (अजय) : जिला सांबा के सुपवाल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने हरे और सफेद रंग का हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा देखा, जिस पर “पी.आई.ए.” लिखा हुआ था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सुपवाल पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हैं और लोगों से भी किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
