J-K Elections : जम्मू की इस सीट पर मचा घमासान, Congress ने जिला अध्यक्ष का टिकट काटा

Wednesday, Sep 11, 2024-10:50 AM (IST)

साम्बा: साम्बा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एडवोकेट कृष्ण देव (के.डी.) सिंह को मैदान में उतार कर कांग्रेस ने सबको चौंका दिया है। कांग्रेस द्वारा गत देर रात जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में जब लोगों, खासतौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर कृष्ण देव सिंह का नाम पढ़ा तो सभी हैरान रह गए। हालांकि रामगढ़ (अजा सुरक्षित) सीट से पार्टी ने उम्मीद के अनुसार आप छोड़ कर आए यशपाल कुंडल को प्रत्याशी बनाया है लेकिन साम्बा सीट से के.डी. सिंह का नाम काफी हैरान करने वाला है।

यह भी पढ़ें :  हज जाने वालों के लिए अच्छी खबर, अब इस तारीख तक कर सकते हैं Apply

हैरानी की बात है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा साम्बा से टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि इसी सीट से विजय टगोत्रा, सतीश दत्ता, कमेर सिंह जैसे कई टिकट के दावेदार भी थे जबकि के.डी. सिंह का नाम तो उम्मीदवारों की चर्चा में भी शामिल नहीं था। टिकट की घोषणा से संजीव शर्मा खेमे में मायूसी छा गई है। जिस प्रकार से वह बीते कई दिनों से इलाके में लगातार काम कर रहे थे और प्रचार में जुटे थे। उससे माना जा रहा था कि संजीव शर्मा के नाम की घोषणा महज औपचारिकता ही है। शर्मा ने तो बाकायदा पार्टी का चुनाव कार्यालय भी खोल रखा था लेकिन गत रात जारी सूची ने संजीव शर्मा और उनके समर्थकों के साथ-साथ विपक्ष को भी हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  Breaking: सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी, BSF का जवान घायल

छुपा रुस्तम निकले एडवोकेट के.डी. सिंह

वहीं टिकट मिलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार के.डी. सिंह सम्बयाल ने खुद को छुपा रुस्तम बताते हुए अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा व उसकी नीतियों से नाराज है। सिंह ने कहा कि लोग कांग्रेस को ही वोट देंगे व राज्य में कांग्रेस-नेकां गठबंधन की सरकार बनेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News