Jammu : घूमने निकले थे 3 दोस्त, Ring Road पर हुआ ऐसा Accident कि 2 की थम गई सांसें

Friday, Sep 25, 2026-10:45 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार घूमने के लिए निकले 3 दोस्त रिंग रोड पर हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। युवकों की उम्र 18 साल बताई जा रही है और सभी नगरोटा जगती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार स्कूल से आकर तीनों दोस्त घूमने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर निकलते हैं। इस दौरान रास्ते में रिंगरोड पर वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। घटना पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर पहुंचाया जाता है जहां डॉक्टर दो युवकों को मृत घोषित कर देते हैं। वहीं एक युवक का इलाज अभी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में चल रहा है।

जब हादसे की सूचना घर वालों को मिलती है तो घर वालों का रो-रो कर बुरा हो रहा है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News