Update: Maa Vaishno Devi में भूस्खलन के दौरान 1 यात्री की मौ*त, 6 घायल

Monday, Jul 21, 2025-06:25 PM (IST)

कटरा (अमित शर्मा ): वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के बाणगंगा क्षेत्र में आज सुबह लगभग 9 बजे भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन से वहां मौजूद कई यात्री फंस गए। मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने तीन से चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 लोग घायल हुए है व चेन्नई के एक यात्री की मौत हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के संयुक्त कार्यकारी सीईओ सचिन कुमार वैश्य अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाई और राहत कार्य चालू रखे। 

पुलिस ने  घायल यात्रियों की सूची जारी की है और अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और जम्मू पुलिस द्वारा लगातार राहत कार्य जारी हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News