Rajouri: दरहाल में खेत से मिला अजीब किस्म का गुब्बारा, पुलिस ने शुरू की जांच

Thursday, Aug 20, 2026-04:00 PM (IST)

राजौरी ( दिनेश ठाकुर )  :  किला दरहाल इलाके में उस समय लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई, जब मोहम्मद जुबैर की पत्नी राबिया कौसर के खेतों में एक गुब्बारा मिला। गुब्बारे पर अंग्रेज़ी और अरबी भाषा में ‘Emirates’ लिखा हुआ था। गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लेकर बरामद कर लिया। फिलहाल गुब्बारे के खेत तक पहुंचने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News