Rajouri में ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory, डायवर्ट किए गए Route

Monday, Aug 24, 2026-11:19 AM (IST)

जम्मू डेस्क(शिवम बक्शी): राजौरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (PBUH) को लेकर आज दोपहर 3 बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसके चलते शहर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है।

PunjabKesari, rajouri-route-divert

जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार बाइक रैली पुराने बस स्टैंड राजौरी से निकल कर बेला ब्रिज, टी-चौक खेओरा, गुज्जर मंडी, यूनिवर्सिटी मोड़, पंजा चौक, जवाहरनगर होते हुए खांदली तक जाएगी और ईदगाह राजौरी पर समाप्त होगी। इस बाइक रैली के मद्देनजर कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

सलानी ब्रिज से GMC खेओरा जाने वाले पुराने बस स्टैंड-बेला रोड-टी-चौक खेओरा के रास्ते जाएंगे

थन्नामंडी और दरहाल से नेशनल हाईवे-144A आने वाले बेला रोड, पुराने बस स्टैंड और वर्कशॉप ब्रिज नेशनल हाईवे-144A के रास्ते टी-चौक खेओरा जाएंगे

कांडी, बुधल और कालाकोट से राजौरी आने वाले धांगरी और मुरादपुर के रास्ते खांदली चौक जाएंगे

सलानी ब्रिज से कालाकोट, कांडी और बुधल जाने वाले मुरादपुर, खालसा चौक और धांगरी के रास्ते जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने रैली में शामिल लोगों और आम वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। यदि किसी भी वाहन को सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किया गया तो वाहनों को टो करने के साथ-साथ कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि 24 अगस्त को निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी में बताए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि शहर में जाम और किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए