Rajoui: ढांगरी में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Monday, Sep 14, 2026-08:19 PM (IST)
राजौरी (शिवम बक्शी) : राजौरी जिले के ढांगरी क्षेत्र से ईंटों के भट्ठे के समीप से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना राजौरी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने ईंटों के भट्ठे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक क्षेत्र में काम करता था और बाहरी राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज राजौरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
