जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का Alert! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Saturday, Mar 28, 2026-06:27 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब): मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 28 मार्च की शाम से 30 मार्च तक मौसम आम तौर पर शाम के समय बादल भरा रहेगा। मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि ऊंचे इलाकों में अधिकतर जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके साथ ही, 28 मार्च की रात से 30 मार्च की रात तक गरज, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है।

31 मार्च को भी मौसम आम तौर पर बादल भरा रहने की उम्मीद है, जिसमें कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के छोटे दौर पड़ सकते हैं। 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है और कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3 से 4 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 5 से 7 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी के साथ-साथ 28 से 30 मार्च की रात के दौरान गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी है। किसानों को 29 और 30 मार्च के दौरान खेती के काम रोकने की सलाह दी गई है। वहीं, यात्रियों से कहा गया है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और मौसम के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News