सतगुरु की महिमा से महका R.S. Pura... प्रभात फेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Sunday, Feb 01, 2026-01:28 PM (IST)
आर.एस.पुरा ( मुकेश ) : भक्ति और सद्भाव के अग्रदूत श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव की गूंज आज आर.एस. पुरा की गलियों में सुनाई दी। इस पावन अवसर पर गुरु रविदास सभा द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा बाजार क्षेत्र 'जो बोले सो निर्भय' के जयघोष से भक्तिमय हो गया। गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरु रविदास सभा आर.एस. पुरा की ओर से बाजार क्षेत्र में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर श्री विनय मुनि जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के उपरांत मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान शाम लाल कुंडल सहित डॉ. डी.डी. शिव गोत्रा, विनोद शिव गोत्रा, सुधेश कुमार गोगी व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
