पानी के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं, Highway जाम कर किया प्रदर्शन
Tuesday, Jul 07, 2026-03:51 PM (IST)
पुलवामा(दिनेश ठाकुर): पुलवामा के गांव पिंगलेना में महिलाओं ने प्रदर्सन करते सड़क जाम कर दी। महिलाओं ने पीने का पानी मिलने में आ रही दिक्कतों के चलते प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार गांव पिंगलेना की लगभग 30-40 महिलाओं ने पीने के पानी की कमी के कारण पुलवामा-श्रीनगर रोड को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही है और उन्होंने इस सेवा को तुरंत बहाल करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के कारण गाड़ियों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
