Jammu के लोगों के लिए जरूरी खबर, लगातार 3 दिन इन इलाकों की बिजली रहेगी बंद

Wednesday, Feb 05, 2025-11:15 AM (IST)

जम्मू: अधीक्षण अभियंता वितरण, जे.पी.डी.सी.एल. ओ. एंड एम. सर्कल कठुआ ने सूचित किया है कि विजयपुर उद्योग, पुराना विजयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5, 6 और 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir : सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की अहम बैठक

इस बीच अधीक्षण अभियंता ओ. एंड एम. सर्कल- 3 जे.पी.डी.सी.एल. बटोटे ने सूचित किया कि राजगढ़, चंद्रकोट क्षेत्र, संगलदान, रामबन, करोल, खारी, हिंजल और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 से 6 फरवरी को सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ेंः एक और गोलीकांड से दहला Jammu, लोगों में फैली दहशत

इसी प्रकार एस.डी.एम. कार्यालय के पास, शालीमार पार्क और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार पी.एच.ई. फीडर की बिजली आपूर्ति 6 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार भवन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News