Poonch: तिरंगे की आन बान व शान के लिए कुर्बान हुआ देश का सुपूत... अंतिम सांस तक निभाया फर्ज
Monday, Mar 16, 2026-01:33 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : वतन की सरहदों की हिफाजत का जज्बा दिल में लिए, पुंछ जैसे दुर्गम इलाके में तैनात एक और जांबाज वीरगति को प्राप्त हो गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां LoC पर तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जवान रविवार 15 मार्च की रात बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जवान को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्यूटी करते समय बेहोश पाया गया। अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि सैनिक, जिसकी पहचान नायक तिलक सिंह के रूप में हुई है, 15 मार्च की देर शाम ड्यूटी के दौरान बेहोश पाए गए थे। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन चिकित्सा कर्मियों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सेना ने सैनिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उसका साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण भारतीय सेना की बेहतरीन परंपराओं को दर्शाता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
