जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस का सख्त Action

Saturday, Jan 17, 2026-06:53 PM (IST)

सांबा (अजय) :  जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से शनिवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाका लगाया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत की गई। नाके की अगुवाई DSP ट्रैफिक सुखदेव सिंह जंवाल ने की, जबकि DTI विक्रम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस टीम ने हाईवे पर आधुनिक स्पीड डिटेक्शन मशीन के माध्यम से ओवर स्पीड वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ऑनलाइन चालान किए।
        
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया, ताकि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

DSP ट्रैफिक सुखदेव सिंह जंवाल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News