Jammu: नशे की कमाई पर पुलिस का कहर, तस्कर की लाखों की संपत्ति जब्त

Friday, Feb 06, 2026-04:09 PM (IST)

ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दंदयाल निवासी एक आरोपी की करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। आरोपी की पहचान भूपेश पगेत्रा पुत्र ओम प्रकाश, निवासी दंदयाल, तहसील व जिला ऊधमपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की है। यह कुर्की ऊधमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 24/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में दर्ज मामले से संबंधित है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के पास वार्ड नंबर 21, दंदयाल में खसरा नंबर 69 की 5 मरला जमीन पर बना एक आवासीय मकान तथा कुछ घरेलू सामान मौजूद हैं। पुलिस को संदेह था कि यह संपत्ति अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित की गई रकम से बनाई गई है।

इसके बाद पुलिस ने उक्त आवासीय मकान, 5 मरला जमीन और दो घरेलू सामानों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ ही वर्ष 2026 में अब तक ऊधमपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस मामलों में कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 1.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इससे स्पष्ट है कि ऊधमपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News