ड्राई डे पर पुलिस का चला डंडा, शराब की कालाबाजारी करने वालों पर लिया सख्त Action
Saturday, Sep 05, 2026-12:06 PM (IST)
जम्मू(रोशनी): धार्मिक पर्व जन्माष्टमी के चलते जहां ड्राई-डे के कारण शराब की सभी दुकानें बंद रही। वहीं ऐसे में शराब की कालाबाजारी करने वालों पर जम्मू पुलिस की पूरी नजर रही। जम्मू ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 750 एम.एल. व 250 एम.एल. की 35 बोतलें शराब की व 156 क्वाटर बरामद कर शराब की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न एफ.आई.आर. में एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मनवाल पुलिस ने मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मनेह गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 750 एम.एल. की 10 बोतलें व 250 एम.एल. की 25 बोतलें बरामद की। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, जिसकी पहचान जोगिन्द्र राम निवासी संगर, तहसील डंसाल, जिला जम्मू के रूप में की गई है। वहीं गजनसू पुलिस ने गजनसू बाजार में नाके के दौरान एक व्यक्ति को 180 एम.एल. के 40 क्वाटर व 250 एम.एल. की 25 बोतलों सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान काफिल आलम पुत्र मोती आलम निवासी रामपुर,बिहार मौजूदा समय तहसील मढ़ के रूप में की गई है। पुलिस पोस्ट गरखाल की टीम ने नाके के दौरान एक स्कूटी नं.(जे.के.-02, डी.एफ.-2855) पर सवार व्यक्ति को 180 एम.एल. के 100 क्वाटरों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसवंत सिंह उर्फ सोनू निवासी गरखाल, तहसील अखनूर, जिला जम्मू के रूप में की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
