बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ PDP का प्रदर्शन, नेता अल्ताफ मलिक ने किया Candle Light Protest
Monday, Aug 24, 2026-10:28 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बिजली के टैरिफ में बढ़ोतरी के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के नेता अल्ताफ मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रफियाबाद में कैंडल लाइट सिट-इन प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अल्ताफ मलिक ने कहा कि बिजली की बढ़ी हुई दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली टैरिफ में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के लिए बिजली बिलों में बढ़ोतरी एक और परेशानी पैदा करेगी। PDP नेता ने सरकार से आम जनता को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।
कैंडल लाइट प्रदर्शन में PDP के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया और बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि बिजली टैरिफ बढ़ोतरी को बिना देरी के वापस लिया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
