Pahalgam में भयानक Car Accident, 2 की मौत, 6 लड़ रहे जिंदगी की जंग
Wednesday, Jun 17, 2026-05:54 PM (IST)
पहलगाम(मीर आफताब): पहलगाम के पास अरु वैली रोड पर एक कार हादसा होने की सूचना मिली है। इस दौरान 2 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक अनंतनाग के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार पहलगाम के पास अरु वैली रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलो को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसे की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि एक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीं शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मृतक अनंतनाग के डलगाम के रहने वाले थे। वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
