Kulgam आतंकी हमले में नया Update! गंभीर जवान को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा

Wednesday, Nov 11, 2026-05:31 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुलगाम सहित आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर फायरिंग की और इसमें 3 जवान घायल हो गए। मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3 में से 2 दो जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि  एक जवान पश्चिम बंगाल के संतोष चंद्रू, गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अन्य 2 घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज GMC अनंतनाग में चल रहा है। हमले में तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनमें  HC/GD सोमवीर सिंह, CT/GD संतोष चंद्रू और CT/GD राकेश दास के रूप में हुई है। शुरुआत में इन तीनों को इलाज के लिए GMC अनंतनाग ले जाया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News