एक बार फिर Rajouri में मिला मोर्टार शैल, सुरक्षाबल अलर्ट पर
Tuesday, Jun 09, 2026-02:46 PM (IST)
राजौरी(अमित शर्मा): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास आज सुबह एक मोर्टार शैल बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते द्वारा शैल को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजौरी के नौशहरा सेक्टर के मकरी गांव में एक आर.टी. मोर्टार शेल मिला। शैल को आज सुबह लगभग 10:14 बजे असम रेजिमेंट द्वारा सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बता दें कि गत दिवस भी राजौरी में झांघर वन क्षेत्र में 2 मोर्टार गोले, जबकि नौशहरा सैक्टर के मकरी गांव में सुनसान स्थान पर एक मोर्टार गोला मिला था। सेना के बम निरोधक दस्ते ने तीनों गोले सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिए थे। आज भी सुरक्षाबलों को एक मोर्टार शैल बरामद हुआ था जिसे नष्ट कर दिया गया है। लगातार इन गोलों के मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर आ गया है और इन गोलों संबंधी जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
