सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मॉक ड्रिल का आयोजन, NSG-SOG समेत कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

Tuesday, Jun 02, 2026-02:23 PM (IST)

जम्मू डेस्क(अजय) : सांबा के रहया स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आज सुरक्षाबलों द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिक की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल यूनिवर्सिटी रहया में इस समय एस.ओ.जी. और एन.एस.जी. द्वारा एक संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस मॉक ड्रिल में ए.एस.पी. सांबा, पुलिस स्टेशन विजयपुर के एस.एच.ओ., संबंधित क्षेत्राधिकार के SHO, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, SDRF टीम, SDRF बचाव यूनिट, मेडिकल टीम (पुरमंडल), बम निरोधक (BD) दस्ता, DPL सांबा ने मिलकर भाग लिया।

यह अभ्यास परिचालन तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन करने के लिए किया गया। यह ड्रिल वरिष्ठ अधिकारियों और भाग लेने वाली एजेंसियों की देखरेख में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News