NC की एकजुटता पर MLA जावेद हसन बेग का बड़ा बयान, कहा - उथल-पुथल के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं टूटी

Monday, Nov 02, 2026-12:19 PM (IST)

बारामूला(रेज़वान मीर): नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बारामूला जावेद हसन बेग ने कहा कि पार्टी ने विभिन्न चुनौतियों और राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करने के बावजूद अपनी एकजुटता और मजबूती बनाए रखी है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई, विकास और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट रहना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, आपसी एकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

विधायक जावेद हसन बेग ने जोर देते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपना सफर जारी रखा है और लोगों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करना ही समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के कल्याण और क्षेत्र की तरक्की के लिए एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News