J&K में बड़ा फेरबदल, 17 Medical Officers को मिली नई जिम्मेदारी; 4 के Transfer

Wednesday, Sep 16, 2026-12:31 PM (IST)

जम्मू(सतीश): जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में आयुष विभाग के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए 17 मैडिकल अफसरों को जिला आयुष अधिकारी और समकक्ष पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं, चार अन्य मैडिकल अफसरों के तबादले किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। सरकार ने कहा है कि ये अस्थायी व्यवस्थाएं प्रशासनिक हित और आयुष विभाग के कामकाज को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई हैं।

अतिरिक्त प्रभार पाने वाले अधिकारियों में डा. फिरदौस अहमद मलिक, डा. मुश्ताक अहमद पेयर, डा. बहार अहमद भट, डा. मोहम्मद फारूक नकशबंदी, डा. मोहम्मद सुल्तान पर्रे, डॉ. शबीर हुसैन शाह, डा. मंजूर हुसैन कुरैशी, डॉ. मुजफ्फर हुसैन, डॉ. मोहम्मद शफी मलिक, डॉ. रेनू दास, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. समता गुप्ता, डॉ. नन्नी जसरोटिया, डॉ. रवि दत्त शर्मा और डॉ. शाहीन अहमद मीर शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. नजीर अहमद अहंगर को असिस्टैंट कंट्रोलर, स्टोर्स (यूनानी) तथा डॉ. दीपा काचरू को असिस्टैंट कंट्रोलर, स्टोर्स (आयुर्वेदिक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां पूरी तरह अस्थायी हैं और अदालत में लंबित किसी भी रिट याचिका के फैसले के अधीन रहेंगी।

चार मैडिकल अफसरों की नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. अब्दुल रहमान राथर को आयुष डिस्पैंसरी चवलगाम और इन-चार्ज डी.एन.ओ. कुलगाम से स्थानांतरित कर ए.ए.एम. हसनपुरा, अनंतनाग में मैडिकल अफसर नियुक्त किया गया है। उन्हें नियमित जिम्मेदारियों के अलावा 50-बेड वाले आयुष अस्पताल, कुलगाम का काम भी देखने को कहा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News