Samba में बड़ा खतरा टला, बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किए दो शेल, लोगों से अपील
Wednesday, Jul 15, 2026-08:49 PM (IST)
सांबा ( दिनेश ठाकुर ) : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के देवक इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा एजेंसियों को एक इल्यूमिनेशन राउंड शेल और एक MGL (मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर) शेल बरामद हुआ। बुधवार को सुबह करीब 11:35 बजे देवक इलाके से एक इल्यूमिनेशन राउंड शेल और एक MGL (मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर) शेल बरामद किया गया।
इनके मिलने के बाद, सांबा का बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और दोपहर करीब 2:14 बजे दोनों विस्फोटक चीज़ों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन के दौरान इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित की और किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं मिली।
अधिकारियों ने निवासियों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध विस्फोटक चीज को न छुएं और न ही उसे संभालें, अगर ऐसी कोई चीज़ मिले तो तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को सूचित करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
