अवैध गतिविधियों पर पुलिस का बड़ा Action, काले धंधे में इस्तेमाल 6 वाहन जब्त

Sunday, Jul 12, 2026-03:27 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :   अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए जम्मू ग्रामीण पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर खनन सामग्री की अवैध ढुलाई में शामिल 6 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट चौकी चौरा की एक टीम ने नोनाथ नाले में रेत से भरे एक वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर 24E64975 को रोका। वैध अनुमति न होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया।

इसी तरह बॉर्डर पुलिस पोस्ट सांदवान की टीम ने रेत से भरा एक डंपर JK02CS-6145 पकड़ा। चालक वैध Form-A/अनुमति नहीं दिखा सका, जिसके बाद डंपर को सीज कर दिया गया। पुलिस पोस्ट मनवाल ने भी कार्रवाई करते हुए रेत से लदा डंपर JK19A-3305 को अवैध ढुलाई के आरोप में जब्त किया। उधर पुलिस स्टेशन खौर की टीम ने खुंडा खड्ड में गश्त के दौरान रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। इनके रजिस्ट्रेशन नंबर PD08DG1220, JK02BC0946 और चेसिस नंबर 07134513479 हैं। चालकों के पास खनन सामग्री के निष्कर्षण और परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं था। इसके चलते सभी तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनन सामग्री सहित सीज कर दिया गया।

सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनिज अधिकारी DMO जम्मू को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जम्मू ग्रामीण पुलिस प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए अवैध खनन और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News