J&K Terrorist Attack : आतंकियों ने बेरहमी से विक्रेता को उतारा मौ%त के घाट, LG Sinha ने जारी किए ये निर्देश

Saturday, Oct 19, 2024-01:00 PM (IST)

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा में गत दिवस शोपिया में हुए विक्रेता अशोक चौहान की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन को समर्थन देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतक और उसके परिवार को इंसाफ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Jammu Police को मिली सफलता, बड़े ऑपरेशन दौरान 2 हाइब्रिड आतंकी किए Arrest

जानकारी के अनुसार एल.जी. सिन्हा ने कहा कि वह शोपियां में आतंकवादियों द्वारा अशोक चौहान की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। पूरा देश उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सुरक्षाबल आरोपियों को ढूंढने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं। उनकी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन को सभी समर्थन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर कैबिनेट की हुई पहली बैठक, इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी

बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक और गुस्से की लहर है। मृतक एक विक्रेता का काम करता था। लोगों द्वारा मृतक अशोक की निर्मम हत्या को कार्यरतापूर्ण कार्य बताया गया है और आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News