पुंछ में LG मनोज सिन्हा का बड़ा संदेश, नशे के खिलाफ जन आंदोलन का आह्वान
Sunday, Jun 07, 2026-04:24 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नशे के खिलाफ अभियान में आज पुंछ पहुंचे हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने अपने पुंछ दौरे के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित नशे के नेटवर्क और सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी दृढ़ता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की साजिश रच रहा है, लेकिन सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इन प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं एलजी ने कहा कि "नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान" केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, धार्मिक नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी तस्कर या नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।
उपराज्यपाल ने बताया कि अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, अनेक FIR दर्ज हुई हैं व संपत्तियां जब्त की गई हैं और ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने पुंछ के लोगों की देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिलों के युवा देश की ताकत हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त और विकासशील बनाने में हर नागरिक अपना योगदान देगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
