उपचुनाव प्रचार का अंतिम दिन: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत, नगरोटा में 2 बड़ी पार्टियों में टक्कर

Sunday, Nov 09, 2025-12:03 PM (IST)

जम्मू  (संजीव) : केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में 2 विधानसभा क्षेत्रों नगरोटा और बड़गाम में 9 नवंबर को सायं 5 बजे राजनीतिक पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार में गिने चुने घंटे शेष रहते देख अब राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा उम्मीदवारों ने प्रचार अ​भियान में पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अलावा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी जन रैलियों को संबो​​धित किया। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगरोटा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और नैशनल कांफ्रैंस के मध्य माना जा रहा है। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार हर्षदेव सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल शर्मा भी रेस में बने हुए हैं। चुनाव की अ​धिसूचना के तहत नगरोटा और बड़गाम उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

उल्लेखनीय है कि 31 अक्तूबर 2024 को निर्वाचित विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा सीट रिक्त हो गई थी। वहीं बड़गाम में 2024 के विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला ने जीत दर्ज की थी। नैशनल कांफ्रैंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला बड़गाम के अलावा गांदरबल विधानसभा सीट से भी जीते थे। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बडगाम विधानसभा सीट को रिक्त कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News