Poonch News : जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर Landslide को लेकर आई ताजा खबर
Saturday, Mar 30, 2024-12:23 PM (IST)

पुंछ(धनुज): शनिवार सुबह क्षेत्र में हुई तेज वर्षा के कारण जिले की सूरनकोट तहसील स्थित गांव धुन्दक में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण तकरीबन 3 घंटों तक राजमार्ग पूरी तरह बाधित रहा। इस कारण सड़क के दोनों ओर सैंकड़ो वाहन फंस गए। वहीं विभाग के कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद भारी मशीनों की सहायता से सड़क से मलबा और बड़ी चट्टानें हटाकर मार्ग खोला गया। इसके बाद वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं भूस्खलन की चपेट में आकर कुछ कच्चे शेड भी ढह गए। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
यह भी पढ़ें : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को लेकर ताजा Update, जारी हुई एडवायजरी
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अचानक भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इस कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई जिसके कारण विद्यार्थियों और काम पर जाने वाले लोगों को दिक्कतों क़ा सामना करना पड़ा। वहीं कई लोग पैदल ही पास के खेतों से होकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। तकरीबन 3 घंटों के बाद मार्ग यातायात फिर से खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।