Katra News : 24 घंटों से बत्ती गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कर दी सड़क, मौके पर लगा लंबा जाम

Friday, Aug 14, 2026-10:33 AM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): जम्मू-कश्मीर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते कटड़ा के आसपास के कुछ क्षेत्रों में बिजली पिछले 24 घंटे से ठप पड़ी हुई है। बिजली के बंद रहने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष पाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कटड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बिजली बंद है। वहीं अपनी मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इसी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर रोष के चलते गांव चंबा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News