कटड़ा में सुबह-सुबह घटा हादसा, सवारियों से भरी मेटाडोर सड़क के बीचों-बीच पलटी

Wednesday, Jul 10, 2024-11:17 AM (IST)

कटड़ा(अमित): कटड़ा में सुबह-सुबह एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क ही पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें :  मदरसे में करंट की चपेट में आईं लड़कियां, एक ने तोड़ा दम, जानें कैसे हुई रूह कंपा देने वाली घटना

जानकारी के अनुसार कटड़ा के रियासी मार्ग पर सवारियों से भरी मेटाडोर के चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया। इसके चलते मेटाडोर सड़क के बीचों बीच पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 2 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा। इस हादसे के बाद गाड़ियों को आने-जाने में कई परेशानियां हो रही हैं। मौके पर जाम जैसी स्थिति भी बनी हुई है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News