कटरा :  भूस्खलन से कटड़ा-रियासी मार्ग बाधित, दोनों तरफ से यातायात बंद

Wednesday, Aug 27, 2025-07:33 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  बुधवार को मौसम में सुधार के बाद भी कटड़ा-रियासी मार्ग पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार बालनी के पास अचानक भूस्खलन हो गया है जिसके चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा खिसक कर सड़क के बीचों-बीच आ गया है, जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
खबर लिखे जाने तक मार्ग को साफ नहीं किया जा सका था। भूस्खलन के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News