कठुआ में पुलिस की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

Tuesday, Apr 07, 2026-05:14 PM (IST)

कठुआ : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई हटली मोड़ इलाके में की गई, जहां पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नाका लगाकर वाहन को रोका।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने ट्रक नंबर JK14C-4795 को जांच के लिए रोका, जिसे महेंद्र कुमार निवासी नागरोटा (तहसील रामकोट, जिला कठुआ) चला रहा था। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में लकड़ी के लठ्ठे पाए गए, जो बिना अनुमति के ले जाए जा रहे थे।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत लकड़ी को कब्जे में ले लिया। चूंकि मामला वन विभाग से संबंधित था, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए जब्त सामग्री वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों और निगरानी में की गई, जिसमें पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम किया।

 


News Editor

Kalash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News