PSA के तहत गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल, कई थानों में दर्ज हैं मामले

Tuesday, Aug 11, 2026-01:05 PM (IST)

कठुआ(महाजन): एस.एस.पी. मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में आपराधिक गतिविधियों में बार-बार संलिप्त होने के कारण एक कुख्यात अपराधी, आदतन अपराधी पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पी.एस.ए.) के तहत मामला दर्ज किया है।

जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के निर्देश परआरोपी दविंदर कुमार पुत्र संतोख राज निवासी दरालां तहसील नगरी, जिला कठुआ के खिलाफ हिरासत वारंट जारी किया गया। ये कार्रवाई पुलिस स्टेशन कठुआ के पुलिस दल ने की, जिसका नेतृत्व पुलिस स्टेशन कठुआ के मुख्य अधिकारी ने किया।

उक्त आरोपी आदतन अपराधी था और पिछले कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था, जिस पर थाना में कईं मामले दर्ज हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। ठोस कानूनों के बावजूद, उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखा जिसे अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर के जम्मू की कोट भलवाल जेल में भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News