J&K: भ्रष्टाचार पर CBI का वार, JKAS अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Friday, Sep 19, 2025-08:11 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अधिकारी का नाम सरगराज अहमद भट है। वह फिलहाल सोलिना, श्रीनगर में सिल्क फैक्ट्री ऑफिस में स्टेट सेल्स टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सूचना मिलते ही CBI ने तुरंत कार्रवाई की और अधिकारी को उनके कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई।

CBI ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या अधिकारी ने और कहीं भ्रष्टाचार किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सरकार के कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ाने और भ्रष्टाचार रोकने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News