Jammu: नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! इस इलाके में नाका लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने बरसाए चालान

Thursday, Mar 05, 2026-05:30 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू के नगरोटा बाईपास स्थित सिद्दड़ा इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष नाका लगाकर यातायात नियमों की सख्ती से जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।

नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करना और गलत पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी। जांच के दौरान कई वाहन चालकों को मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ा।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। नगरोटा बाईपास जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर ऐसे नाके लगाती रहती है, जिससे लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़कों पर अनुशासन बना रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News