Jammu : रिंग रोड पर घटा हादसा, कार पलटने से 3 लोग घायल

Tuesday, Nov 17, 2026-04:33 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू में रिंग रोड पर हादसा घटने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जम्मू के भलवाल इलाके में रिंग रोड पर एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News